google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में सड़क हादसे के दौरान युवती घायल

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क पार कर रही एक युवती को तेज रफ्तार तेल टैंकर ने कुचल दिया। यह घटना बिहटा चौक के पास उस समय हुई, जब युवती सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी। अचानक पटना की ओर से आ रहे एक तेल टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को तुरंत बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टैंकर की चपेट में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसके बाद आसपास में मौजूद लोगों ने शोर मचाया और काफी मशक्कत के बाद टैंकर को रुकवाया गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। खुद थानाध्यक्ष अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेल टैंकर को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस घायल युवती की पहचान करने में जुटी हुई है, क्योंकि उसके पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बिहटा चौक पर सड़क पार कर रही एक लड़की को तेल टैंकर ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)