google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भगवान सर्वत्र है दर्शन के लिए मन की नेत्र का उपयोग करने की जरूरत है:- श्रीस्वामी हरेरामाचार्यजी महाराज

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ ” भगवान सर्वत्र है, दर्शन के लिए मन की नेत्र का उपयोग करने की जरूरत है।” ये कथन पटना जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में उदयनारायण सिंह उर्फ सरदार फुदन सिंह के 25 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ में प्रवचन के अंतिम दिन हुलासगंज से पहुंचे श्रीस्वामी हरेरामाचार्यजी महाराज ने कहा।


जानकारी के अनुसार पटना जिले के खिरिमोड थाना अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में उदयनारायण सिंह उर्फ सर्डसर फुदन सिंह के 25 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर साप्ताहिक श्रीभागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। जहां कथा की शुरुआत से ही श्रद्धालुओं तथा स्रोताओं की भीड़ उमड़ते रही। वही अंतिम दिन पूर्णाहुति के दिन काफी भीड़ दिखाई दिया। सभी लोगो ने प्रवचन के दौरान कही जानेवाली ज्ञान वर्द्धक बातें गौर से सुनते नजर आए। वही बीच बीच मे दोहा तथा चौपाई पर लोग झूमते हुए नजर आए। वही साज बाज पर भी वादकों ने भरपूर साथ दिया।

भक्ति गीतों व संगीतो की धुन, लय व ताल पर सभी मंत्र मुग्ध नजर आए। कुल मिलाकर आसपास के वातावरण भक्तिय हो गया। स्रोताओं तथा दर्शकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से आसपास के वातावरण में भक्ति की संचार होती दिखाई दे रहा है। वही आयोजक उदयनारायण सिंह उर्फ सरदार फुदन सिंह के बड़े पुत्र पूर्व मुखिया पंकज शर्मा व छोटे पुत्र रंजीत कुमार उर्फ छोटे ने बताया कि मेरे पिता उदयनारायण सिंह उर्फ सरदार फुदन सिंह की 25 वीं पुण्यतिथि 28 दिसम्बर को है। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन की जाएगी। मौके पर हजारों की संख्या में दर्शको, तथा स्रोताओं की भीड़ जुटी रही। सभी स्रोताओं तथा दर्शको ने प्रवचन का लुफ्त उठाते रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)