समाज जागरण नोएडा
मनुष्य जब मनुष्य को क्षमा करता तो ईश्वर भी उसकी हर बड़ी गलती को क्षमा करता है। मन से मांगी गयी क्षमा जीव को सजन्नता और सौम्यता की तरफ ले जाती है। सेवक अपने स्वामी से क्षमा मांगे और स्वामी भी सेवक से क्षमा मांगे और यह भी कटु सत्य है कि क्षमादान भी वीर पुरुष ही कर सकते है, ये कहना था परम्पराचार्य प्रज्ञसागर जी मुनिराज का, उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 – 2024 में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव पुरे विश्व में मनाया जायेगा।
उन्होंने खंडेलवाल जैन मंदिर राजा बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हम क्षमावाणी पर 18 सितम्बर को लाल किला मैदान में भव्य रूप से मना रहे है जिसमे साधु संत विराजमान होंगे जो अपने प्रवचनो से लोगो को भगवान महावीर के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। यह दिवस विश्व मैत्री क्षमा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जैन समाज इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाएगा और हमारी भारत सरकार से भी यही कामना है की वह इस दिवस को क्षमा दिवस के रूप में घोषित करे। इस अवसर पर अखिल भारतीय भगवान महावीर निर्वाणोत्सव समिति के अंतर्गत विश्व मैत्री क्षमा दिवस समोराह के मुख्य संयोजक सत्य भूषण जैन ने बताया कि जैन धर्म हमें मन मुटाव भूलकर एक दूसरे के साथ आपसी भाईचारे के साथ रहना सिखाता है अगर विश्व में हर इंसान एक दूसरे की गलती को क्षमा करदे तो विश्व में किसी बात की लड़ाई नहीं रहेगी। समोराह के प्रायोजक संजीव जैन ने बताया कि भगवान महावीर हमें जीयो और जीने दो की राह पर चलना सिखाते है।
इस अवसर पर संघस्थ अनिकेत, विवेक जैन, रमेश जैन महामंत्री, मनोज जैन उपाध्यक्ष ने कहा की भारत शांति चाहने वाला देश है हम सब भगवान महावीर के बताये रास्ते पर चलकर पुरे विश्व में शांति लाना चाहते है और इसका एकमात्र विकल्प है एक दूसरे को क्षमा कर देना है
- हर टीका, हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की गारंटीवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।19 जून।बच्चों को खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी और हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर और पूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी टीके अवश्य लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.…
- जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर निजी अस्पताल सील, जांच टीम गठितप्रसूता की मृत्यु प्रकरण में दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिलाधिकारी अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जनपद के करमा थाना क्षेत्र स्थित केकराही के एक निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित समाचार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता…
- नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठकनिर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण- जिलाधिकारी समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित…
- जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर नियम विरुद्ध आवासीय पट्टों का निरस्तीकरणसमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशों के क्रम में तहसील रावर्टसगंज राजस्व ग्राम लसड़ा में राजस्व अभिलेखों, उपलब्ध साक्ष्यों एवं आवास आवंटन पट्टा संबंधी कार्यवाहियों की विस्तृत जांच एवं परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम सभा की भूमि पर किए गए कुछ आवासीय…
- घोरावल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म एवं मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तारसमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








