google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से घर में रखा सामान हुआ जलकर खाक

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम अहमद सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद प्राप्त जानकारी के अनुसार नजीबाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मुनीरगंज में अशरफ पुत्र अनवार की पत्नी साजिदा घरेलू सिलेंडर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक आग लग गई सिलेंडर में लगी आग इतनी ज्यादा फैल गई की घर में रखे वाशिंग मशीन फ्रिज कूलर डबल बेड आदि ने आग पकड़ली और सामान जलकर खाक हो गया घर परिवार के लोगों को मोहल्ले वासियों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला आग बढ़ती चली गई और जैसे तैसे कोशिश करके आग लगे सिलेंडर को घर से बाहर फेंक दिया गया मोहल्ले वासियों ने मिलकर आग बुझाने की पूरी कोशिश की तब आग पर काबू पाया गया घर मे रह रहे परिवार में छोटे बच्चे महिला भी आग की चपेट में आ गए और उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया सूचना मिलने पर मौके पर अग्निशमन दल की गाड़ी और अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे अग्निशमन दल क्षेत्राधिकार कनही सिंह जादौन ने बची हुई आग को पानी से बुझाया और जनता से अपील की कि वह अपने सिलेंडर की समय समय पर पाइपलाइन और रेगुलेटर चेक करते रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)