समाज जागरण डेस्क नोएडा।
नोएडा सेक्टर 94 स्थित श्री जी गौ सदन मे आज बड़े धूम-धाम से गो-वर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती राधा शर्मा जी के द्वारा सुंदर भजनों का गायन हुआ। गौ भक्तों ने गौ माता को चारा और गुड़ चना खिलाकर आशीर्वाद लिया। गौ पूजन किया गया।

नोएडा सेक्टर 94 स्थित श्री जी गौ सदन मे गो वर्धन पूजा का आयोजन किया गया। पूजन मे सैकड़ो के संख्या मे गौ भक्तो ने पहुंचकर गौ माता को गुड़ चना खिलाया और गौ माता से आशीर्वाद लिया। इस आयोजन मे हवन पूजन कर विश्व शांति की कामना की गई। भजन गायिका श्रीमती राधा शर्मा ने सुन्दर सुन्दर भजन सुनाकर आयोजन मे पहुँचे गौ-भक्तों को मंत्र मुग्ध किया। भंडारे प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस आयोजन में शहर के सभी गणमान्य और श्रीजी गौसदन की समस्त कार्यकारिणी एवं गौ भक्त उपस्थित रहे l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



