google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Noida News: श्री जी गौसदन, सेक्टर-94, नोएडा में धूम धाम किया गया गोवर्धन पूजा का आयोजन।

समाज जागरण नोएडा

नोएडा सेक्टर 94 स्थित श्री गौदन में आज धूम-धाम से गौवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा गौशाला में सुबह 9 बजे आरंभ हुई, जिसमें मुख्य यजमान श्री आर.ए. गोयल जी सह परिवार उपस्थित रहे l तत्पश्चात श्रीमती राधा शर्मा जी के द्वारा सुंदर भजनों का गायन हुआ l गौशाला में उपस्थित सभी गौ भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे प्रसाद-भंडारे का वितरण किया गया।

बताते चले कि आगामी 1 नवंबर 2022, को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जी गौसदन में गोपाष्टमी महोत्सव का भी आयोजन धूम धाम से किया जाएगा। आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रिय मंत्री एवं सांसद गौतमबुद्धनगर डा. महेश शर्मा होंगे। गोपाष्टमी के सभी तैयारी की जा रही है। गोपाष्टमी पर्व से पहले 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक रोज सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक नोएडा के विभिन्न सेक्टरों प्रभात फेरी भी निकाली जाएंगी जिसके लिए पहले से ही तैयारी की गई है। 28 अक्टूबर को सेक्टर 61 29 अक्टूबर को सेक्टर 26 और 30 अक्टूबर को सेक्टर 15 में प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)