google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजनगर में सरकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने एक साथ किया योगाभ्यास।

रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)झारखंड

राजनगर(21जून2024) :- 10 वां अंतरष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर राजनगर ब्लॉक मैदान में सुबह 7 बजे से प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार की अध्यक्षता में योगाभ्यास कार्यक्रम किया गया।जिसमें राजनगर प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने एक साथ योगभ्यास किया।वहीं विद्यालय की योगा ट्रेनर रजनी टोपनो ने सभी को योगभ्यास कराया,
जिसमे,सूर्यनमस्कार ,पद्मासन,प्रणायाम,सर्वांगासन जैसे कई योगासन किये गए।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने कहा – योगा देश की पुरानी पद्धति है।सदियों पहले ऋषि मुनियों ने इस पद्धति को निजात किया। योगा से ना केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। प्रतिदिन योगा करने से तन के साथ साथ मन पर भी पूरा कंट्रोल रहता है।उन्होंने 10 वां अंतरष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड क्षेत्र वासियों को योगाभ्यास करने की सलाह दी है।
इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बी.ए.ओ )नारायण कुमार,अंचल कर्मचारी सोमचंद टुडू,पीएलवी भक्तु मार्डी,ग्राम प्रधान रवि महतो,शेखर टुडू,आदित्य तुम्बली, कस्तूरबा की वार्डेन संध्या कुमारी,वरिष्ठ शिक्षका एमी आइन्द,मीनाक्षी सोरेन,रजनी टोपनो, एवं सैकड़ो की संख्या में छात्राओं ने योगभ्यास किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)