google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आर.आई. टी मंडल भाजपा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 21जून 2024:–अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2024 को आर.आई. टी मंडल भाजपा द्वारा मार्ग संख्या – 14, श्री श्री राम मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर के अध्यक्षता मे “योग महोत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

योग शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की भारतीय जीवन पद्धति है। इसका नियमित अभ्यास न सिर्फ मनुष्य को ऊर्जासंपन्न बनाता है, बल्कि उनमें सकारात्मक चेतना का विकास भी करता है।

इस अवसर पर सभी ने योग करते हुए निरोग रहने का प्रण लिया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दी।
इस योग कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति शैलेन्द्र सिंह जी, सुनील श्रीवस्तव जी, कार्यक्रम प्रभारी ललन शुक्ला जी , ब्राह्मनंद झा जी, श्याम बाबू दास, रिंकू राय, अभिषेक विशाल, मिंटू पांडे, रणधीर गुप्ता, रितेश सिंह, अमित सिंह, अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। योग का प्रशिक्षण श्रीमती संगीता देवी के द्वारा दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)