google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारत सरकार ने शाहजहांपुर के रजत मोहन द्विवेदी को दिल्ली उच्च न्यायालय में काउंसिल नियुक्त किया

शाहजहांपुर संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि परशुरामपुरी के वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन द्विवेदी के सुपुत्र रजत मोहन द्विवेदी को भारत सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में काउंसिल के पद पर नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद, रजत मोहन द्विवेदी अब केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों से संबंधित मामलों में दिल्ली उच्च न्यायालय में सरकार का पक्ष रखेंगे। श्री रजत मोहन द्विवेदी ने अपनी कानून की पढ़ाई देहरादून से पूरी की है। कानून के क्षेत्र में करियर बनाने के साथ-साथ, वे अपने पिता के व्यवसाय में भी उनकी फर्म में सहयोग करते रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, जनपद और परशुरामपुरी के समस्त निवासियों में खुशी की लहर है। यह नियुक्ति शाहजहांपुर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)