google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदर्श व्यापार मण्डल ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

शाहजहांपुर संवाददाता

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल, जनपद शाहजहाँपुर की ओर से शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा (बाढ़) के दौरान शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना करना रहा।
बाढ़ के कठिन हालातों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिस तत्परता से पीड़ितों की मदद कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया, उसकी सराहना करते हुए व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस ने इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)