दिनांक 25 नवम्बर को जंतर मंतर न्यू दिल्ली में नई पेंशन नीति के खिलाफ एनएमओपीएस के राष्ट्रीय कमिटी के आह्वान पर पेंशन संघर्ष महारैली का आयोजन किया गया था। इस महारैली का मुख्य उद्देश्य नई पेंशन नीति का विरोध करना और पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाना था। इस महारैली की सफलता से घबरा कर केंद्र सरकार अधिक संख्या का हवाला देकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज दिया है। पूरे भारतवर्ष में समिति के आह्वान पर आज दिनांक 2-12-2025 को एफआईआर की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीति का विरोध किया जा रहा है। झारखंड में भी झारोटेफ के राज्य कमिटी के आह्वान पर सभी विभागों के कर्मी एफआईआर की प्रति जलाकर विरोध किए। हजारीबाग के जिला अध्यक्ष रणजीत वर्मा एवं जिला सचिव किशोरी महतो के नेतृत्व मे सभी विभागों में एफआईआर की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया। सभी राज्यकर्मी अपने कार्यालय स्थल पर एफआईआर की प्रतियां जलाकर इसका फोटो तथा वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करते हुए दिल्ली पुलिस के इस करवाई के खिलाफ विरोध दर्ज किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रणजीत वर्मा, जिला सचिव किशोरी महतो, सोशल मीडिया प्रभारी तुलसी कुमार दास, मथुरा प्रसाद, महिला अध्यक्षा अख्तरी खातून, शशिकांत शर्मा, संजय कुमार, कार्तिक पासवान , अशोक यादव, बबीता कुमारी आदि शामिल हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



