google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अभिमन्यु बने ओढ़ा पंचायत समिति के अध्यक्ष

कालांवाली 02 दिसंबर (सुरेश जोरासिया) ओढ़ां पंचायत समिति के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को उपमंडल अधिकारी (ना.) मोहित कुमार की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न करवाया गया, जिसमें वार्ड नंबर 3 के सदस्य अभिमन्यु पुत्र राजेंद्र कुमार को ओढ़ां पंचायत समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।याद रहे कि ब्लाक समिति ओढ़ा के चेयरमैन मनजीत सिंह चिट्ठा की कुछ समय पहले मौत होने के कारण यह पद खाली पड़ा था। राज्य चुनाव आयोग हरियाणा और उपायुक्त के निर्देशों का पालन करते हुए 2 दिसंबर, मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। नामांकन प्रक्रिया के तहत एक सदस्य ने ही नामांकन भरा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पंचायत समिति के 18 सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान बीडीपीओ अमन मित्तल भी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)