समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। जनपद के चोपन विकासखंड में ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है। यह आंदोलन 1 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ। आंदोलन के तहत, 1 दिसंबर से 4 दिसंबर 2025 तक धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद, 10 दिसंबर 2025 से सभी अधिकारी अपने निजी वाहनों का उपयोग बंद कर देंगे। 15 दिसंबर 2025 को सभी सचिव अपने डोंगल संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में जमा कर देंगे। अधिकारियों का आरोप है कि उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है और उनसे गैर-विभागीय कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति के लिए जारी FRS (फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम) दिशा-निर्देशों का भी विरोध किया जा रहा है। चोपन ब्लॉक पर सचिव संगठन के महामंत्री और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के दीपक पांडेय के नेतृत्व में यह सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ। इसमें शिवकुमार मौर्य, वीरेंद्र कुमार, राहुल सिंह, निर्भय सिंह, दीपक सिंह और स्मिता यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



