google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम सिमलिया में 28 मई को होगा विशाल सत्संग समारोह,बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे*



कमल सिंह लोधा
दैनिक समाज जागरण

बारां – संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा विशाल सत्संग समारोह और नि:शुल्क नामदान का आयोजन रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा | एलईडी टीवी के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज के मंगल प्रवचनो को दिखाया जाएगा | बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना है | यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम सिमरिया तहसील मांगरोल जिला बारा राजस्थान में किया जाएगा | यह कार्यक्रम समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य किया जाता है | इस विशाल सत्संग समारोह में सभी पवित्र धर्मों के पवित्र सतग्रंथ पवित्र गीताजी, पवित्र बाइबल, पवित्र कुरान, पवित्र गुरुग्रंथ साहिब, पवित्र चार वेद पवित्र 18 पुराण पवित्र 06 शास्त्रों के आधार पर अनुयायियों को शास्त्र भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाएगी | जिला संयोजक राजेंद्रदासने बताया है कि संत रामपाल जी महाराज जी एलईडी टीवी के माध्यम से सत्संग करने का उद्देश्य है समाज में सभी प्रकार के नशे को दूर करना, दहेज-प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करना और भ्रष्टाचार को खत्म करना है|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)