google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बम-बम भोले के गगनचुंबी नारों के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा।

दैनिक समाज जागरण
निशांत तिवारी
जिला संवाददाता चतरा

चतरा(झारखंड)30अगस्त2023:-जिले के कान्हाचट्टी से सावन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में वनखंडी मंदिर प्रांगण राजपुर से भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई।कावड़ यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा शामिल हुए। ढोल-ढमाका और डीजे की धुन पर शिव भक्त झूमते दिखाई दिए। सभी शिवभक्तों ने टटरा स्थित नदी से जल लेकर सभी शिव भक्त वनखंडी मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।गौरतलब है कि प्रतिवर्ष यह यात्रा ग्रामीणों द्वारा आयोजित की जाती है। उसी कड़ी में इस वर्ष भी यह कावड़ यात्रा आयोजित की गई। इस बार बड़ी संख्या में शिव भक्त यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा विगत 10 वर्षों से सतत निकली जा रही है। वही श्री तिवारी ने शिवभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन सफल हो जाता है और भक्तों को समस्त कष्टों से छुटकारा मिल जाता है. सावन में शिव की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती। वही प्रखण्ड प्रमुख इंदू देवी ने कहा कि क्षेत्र की सुख समृद्धि, खुशहाली और सुख शांति के लिए यात्रा आयोजित की गई है। मौके पर राजपुर पंचायत के मुखिया विकास सिंह,विनय सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, इंद्रदेव दांगी,विकास कुमार दांगी,घनु दांगी,प्रकाश राम, नवल सिन्हा,संतोष दांगी,जीवलाल दांगी, मुखारविंद दांगी समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं शिवभक्त उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)