google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*ग्रासिम प्लांट में हादसा, मजदूर गंभीर रूप से झुलसा*

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद के पिपरी थाना अंतर्गत ग्रासिम केमिकल एसबीपी प्लांट में ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार 12 सितम्बर को कार्यरत मजदूर अच्छैवर यादव अचानक दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में उनके कान, हाथ, कमर और चेहरा बुरी तरह से जल गया।घटना के बाद सुरक्षा अधिकारी को सूचित किए बिना और मेडिकल फॉर्म भरे बिना ही घायल मजदूर को हिण्डालको अस्पताल पहुंचा दिया गया।

अस्पताल स्टाफ ने जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति में छुट्टी देने से इनकार कर दिया। बाद में केवल पट्टी-मलहम कर उन्हें वापस भेज दिया गया। श्रमिक प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि घायल को लेबर लॉ के तहत मिलने वाली सुविधाए अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। उन्होंने प्रबंधन से उचित इलाज और न्याय की मांग की है। श्रमिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की तो उसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)