Noida के उद्योग विहार सेक्टर-82 के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से लंबित बच्चों के पार्क का विकास कार्य, नए झूले लगाने, ओपन जिम की मरम्मत और पूरे क्षेत्र की ब्यूटीफिकेशन प्रक्रिया अब जल्द ही शुरू होने जा रही है।

स्थानीय RWA प्रतिनिधियों और Noida Authority के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पार्क और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने सभी आवश्यक नागरिक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने बताया कि—
बच्चों के पार्क में नए स्विंग्स लगाए जाएंगे
ओपन जिम के पुराने व खराब उपकरणों की रिपेयरिंग तुरंत शुरू होगी
पार्क और आसपास के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का काम शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा
लंबे समय से लंबित नागरिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा
निवासियों ने इस सकारात्मक कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि सेक्टर-82 में जल्द ही बेहतर नागरिक सुविधाएं देखने को मिलेंगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



