google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रेटर नोएडा में 20 वेंडरों को स्थायी प्लेटफॉर्म, चरणबद्ध आवंटन शुरू

ग्रेटर नोएडा | समाज जागरण ; ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को व्यवस्थित और सड़क किनारे अव्यवस्थित रेहड़ी-पटरी से मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पहले चरण में 20 पात्र वेंडरों को वेंडिंग जोन में स्थायी प्लेटफॉर्म आवंटित किए गए।

आवंटन पत्र दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और प्रेरणा सिंह की मौजूदगी में वितरित किए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया के बाद पात्र वेंडरों को चरणबद्ध तरीके से स्थायी स्थान दिए जा रहे हैं।

इन सेक्टरों में मिला प्लेटफॉर्म

पहले फेज में अल्फा-2, बीटा-2 और सेक्टर-36 स्थित वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म आवंटित किए गए।

शहर के विभिन्न सेक्टरों में कुल 769 वेंडिंग प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं। ओमीक्रॉन-1ए व 3, ज्यू-2 व 3, गामा-2, डेल्टा-1 व 3, पाई-1 व 2 सहित कई सेक्टरों में वेंडिंग जोन विकसित किए गए हैं।

सुविधाओं से लैस वेंडिंग जोन

प्राधिकरण द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन में शेड, बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वेंडरों को व्यवस्थित व सुरक्षित वातावरण मिल सके और आम नागरिकों को भी सुव्यवस्थित खरीदारी स्थल उपलब्ध हो।

ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि 109 पात्र वेंडरों का सत्यापन किया जा चुका है और चरणबद्ध तरीके से आवंटन प्रक्रिया जारी रहेगी। पूर्ण आवंटन के बाद संबंधित सेक्टरों को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा, जिससे सड़क किनारे अनियोजित रेहड़ी-पटरी पर रोक लग सके।

प्राधिकरण का उद्देश्य है कि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और वेंडरों को भी सम्मानजनक व स्थायी आजीविका का अवसर मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)