समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन बताया है कि भूगर्भ जल सम्पदा के महत्व के प्रति जन जागरूकता सृजित करने के उद्देश्य से दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई 2024 के मध्य भूजल सप्ताह बृहद स्तर पर मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस आयोजन हेतु जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर एवं सम्बन्धित विभागों यथा कृषि सिंचाई, विकास प्राधिकरण, नगर पालिका, आवास विकास, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, जल निगम, लोक निर्माण, उद्यान, शिक्षा विभाग, विभिन्न विद्यालयों आदि क माध्यम व सहयोग से इस पुनीत कार्यक्रम को सफल बनाते हुये सभी विभागों द्वारा सहभागिता की जायेगी। इस वर्ष का मुख्य विचार बिन्दु ‘‘ जल संरक्षण का करो प्रयास-जल ही है जीवन की आस’’ रखा गया है। उन्होने सभी विभागांं को निर्देशित किया है कि भूजल संरक्षण के प्रति जन मानस की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता व प्रचार प्रसार कार्यक्रम अपने स्तर से विद्यालयों, विकास खण्डों एवं कार्यालयों में आयोजित करें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



