google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नमाज पढ़ रहे विदेशी छात्रों पर हमला, गुजरात यूनिवर्सिटी के होस्टल में भीड़ ने की तोड़फोड़

गुजरात यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इन छात्रों का आरोप है कि देर रात भगवा गमछा पहने कुछ लोग हॉस्टल परिसर में घुस आए. ये लोग धार्मिक नारे लगाते हुए वहां पथवार शुरू कर दी और उन लोगों पर हमला कर दिया. वहीं इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की शुरू कर दी है. वहीं इन विदेशी छात्रों पर हुए हमले को लेकर गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने आपात मीटिंग बुलाई. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस महानिदेशक और कमिश्नर को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने गुजरात यूनिवर्सिटी में हुई इस घटना को लेकर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. मामले की जांच के लिए पुलिस की 9 टीम बनाई गई हैं, जिसमें 5 DCP होंगे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीती रात को 10.51 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आया था, पुलिस ने रात में ही केस दर्ज कर लिया था. इस घटना में 20 से 25 लोगों के झुंड के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. एक आरोपी की पहचान हुई है, जो भी इसमें शामिल हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.’

उन्होंने बताया कि हॉस्टल के कैंपस में कुछ छात्र नमाज अदा कर रहे थे. तभी कुछ लोग हॉस्टल में आए और नमाज अदा कर रहे छात्रों को रोका. इसके बाद तोड़फोड़ और मारपीट हुई थी, जिसमें कजाकिस्तान और श्रीलंका के दो छात्र घायल हुए हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)