गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र नगर के अंबेडकर सेवा सदन में बहुजन समाज पार्टी बसपा के संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।
पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एडवोकेट ने वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोरी लाल को गुन्नौर का विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
किशोरी लाल मूल निवासी सिरौरा काजी गांव के हैं ।जो लंबे समय से बसपा से जुड़े हुए हैं। पार्टी ने उनकी कार्यनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए। उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा धर्मपाल गौतम को गुन्नौर विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, दिलीप कुमार और रफेदीन को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्त जिम्मेदारी को पार्टी ने स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने का संकेत दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



