google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

गुन्नौर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से गुरुवार को ब्लॉक सभागार में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में कुल 78 मरीजों का नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण किया गया,
राजकीय होम्योपैथिक प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ .कृति वार्ष्णेय ने  10 महिलाएं, 68 पुरुष मरीजों का परीक्षण किया। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में मरीज़ों को पौष्टिक भोजन, प्रोटीनयुक्त आहार, साग-सब्जियां खाने, शरीर की साफ-सफाई बनाए रखने के साथ-साथ व्यायाम और योग करने की सलाह दी गई। शिविर में डॉ. कृति वार्ष्णेय ने चर्म रोग, नेत्र संबंधी रोग, मस्तिष्क रोग, पेट के रोग तथा कान-नाक-गले से संबंधित मरीजों का सफल उपचार किया। शिविर में खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार, वार्ड बॉय तिलक सिंह आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)