फारूक अंसारी
दैनिक समाज जागरण
धामपुर । हबीबवाला नगीना मार्ग पर साईं मंदिर के निकट स्कूटी सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिससे स्कूटी पर सवार पिता पत्नी और बिटिया गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में लाकर भर्ती कराया डॉक्टरों ने नजराना 18 वर्षीय और उसकी मां 50 वर्षीय सायरा पत्नी इस्लामुद्दीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस्लामुद्दीन ने बताया कि पखनपुर गंग वाली से धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर शकरगंज उर्फ मधौरा आए थे इस्लामुद्दीन के अनुसार उन्होंने बताया कि हाईवे से मधौरे के लिए जैसे ही स्कूटी मोड़ी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त लगी इस्लामुद्दीन उनकी पत्नी उनकी बिटिया तीनों दूर दूर जाकर पड़े जिससे मेरी बिटिया नजराना और मेरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि इस्लामुद्दीन को भी काफी चोट आई है लेकिन फिर भी होश हवास में है। ग्राम पखनपुर गंग वाली के मूल निवासी हैं इस्लामुद्दीन की पत्नी सायरा 50 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हैं उनकी बेटी नजराना 18 वर्षीय को भी जिला अस्पताल के लिए दोनों को रेफर कर दिया गया है बताया जाता है कि स्कूटी एक्टिवा नजराना ड्राइवरी कर रही थी इनके मम्मी और पापा दोनों बैठे हुए थे अचानक अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मारी अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद में रुका नहीं । इस हादसे की खबर इस्लामुद्दीन के रिश्तेदारों को पता चली तो अस्पताल पहुंचे कर घायलों से मिले।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



