google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवती को प्रेम जाल में फसाकर ले जाने वाले मुजरिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया



फारूक अंसारी
दैनिक समाज जागरण


धामपुर। एक युवक के सिर पर इक का भूत ऐसा चढ़ा की 3 दिन पूर्व अपने ही ग्राम की एक गैर संप्रदाय की युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसको अपने साथ भगा कर ले गया। जिससे दोनों परिवारों में खलबली मची पुलिस भी हरकत में आई पुलिस ने आरोपी शादिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार धामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भटियाना खुशहालपुर निवासी अभियुक्त शादिर अहमद पुत्र यामीन अहमद अपने ही गांव की एक गैर संप्रदाय की नाबालिक युक्ति को अपने भाई और पिता के संरक्षण के चलते प्रेम जाल में फसा कर भगा ले गया था । इस मामले में नाबालिक युक्ति के पिता की ओर से धामपुर थाने में एक तहरीर मैं आरोपी शादिर अहमद के खिलाफ धारा 363 व 120 बी भादवि व 18 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह के पर्यपेक्षण में तथा पुलिस क्षेत्र अधिकारी इंदू सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन में गठित टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट उप निरीक्षक उमेश कुमार कांस्टेबल जयप्रकाश अमित हुड्डा व साक्षी तोमर ने आरोपी शादिर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उधर कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अपनी पूरी जिम्मेदारी का परिचय दिया है पुलिस की भूमिका इसमें बहुत अच्छी रही धामपुर पुलिस ने मेहनत और लगन से इस केस को खोला है इसके लिए पुलिस बधाई पात्र है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)