बरगवा अमलाई नगर परिषद क्षेत्र को मिल सकती है सौगात
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा के बाद अब संगठन स्तर पर होने वाले चुनाव की सरगमियां बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पद के लिए तेजतर्रा सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान करना चाहिए ऐसी मांग ग्रामीण मंडल क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा चर्चाओं में की जाने लगी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिनके द्वारा हर समय पार्टी के दायित्व को निभाने के लिए सभी स्तर पर अपने सराहनीय योगदान के लिए स्थानीय और क्षेत्र जिला में अपनी पहचान कायम रखे हुए हैं और ऐसे लोगों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा पार्टी के मंडल अध्यक्ष पद में स्थापित करने के लिए उनकी श्रेष्ठ अनुभव और अपने क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता को देखते हुए ही मंडल अध्यक्ष के पद पर पदासीन करना चाहिए। अनूपपुर ग्रामीण मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी की सक्रियता का प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं बल्कि पार्टी द्वारा सौंप गए उत्तरदायित्वों का निर्वहन बड़ी निष्ठा और लगन के साथ करने में एक-एक कार्यकर्ता बड़ी सक्रियता से कार्य करता है। इस प्रकार सभी विषयों को दृष्टिगत रखते हुए मंडल अध्यक्ष की दौड़ में सर्वप्रथम नाम अगर किसी का आता है तो वह पूर्व मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा का जो छात्र abvp से प्रारम्भ किये थे जिनके द्वारा लगभग 16 से भाजपा के सक्रिय राजनीतिक अनुभव के साथ भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी के प्रति निष्ठावान होते हुए सदैव पार्टी को लेकर चाहे वह किसी प्रकार की भी पार्टी गतिविधियों हो उनमें अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते हैं पूर्व में सुभाष मिश्रा संयुक्त मंडल के मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं वह प्रथम मंडल अध्यक्ष ग्रामीण युवा मोर्चा रह चुके हैं और उनकी सक्रियता भारतीय जनता पार्टी में सदैव देखी जाती है। दूसरा नाम सत्यनारायण सोनी जो कि वर्तमान में अनूपपुर ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं एवं जनपद सदस्य भी है और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रोतेल के बहुत करीबी माने जाते हैं। इस क्रम में तीसरा नाम अनूपपुर ग्रामीण मंडल के महामंत्री और भूतपूर्व सरपंच यदुराज पनिका पूर्व में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री भी रह चुके है। इन्हें भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामदास पुरी के रिश्तेदार व सबसे करीबी होने का फायदा हो सकता है।
मंडल अध्यक्ष के पद के लिए चौथा नाम वर्तमान में युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष तिवारी का नाम भी चर्चा में आ रहा है। तिवारी भारतीय जनता पार्टी में पिछले 12 वर्षों से सक्रिय राजनीति में अपना भूमिका निभाते रहे हैं वह पार्टी के जिला महामंत्री जितेंद्र सोनी, हीरा सिंह श्याम केकरीबी माने जाते हैं।
आखरी में एक नाम भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अखिलेश सिंह का आ रहा है व इनका पूरा परिवार वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की विचारधाराओं से प्रेरित और भारतीय जनता पार्टी के प्रति संकल्पित रहा है ।वर्तमान में अखिलेश सिंह भी भारतीय जनता पार्टी में अपनी सक्रियता को लेकर पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का खुले हृदय से कार्य करते हैं। मण्डल अध्यक्ष के दावेदारो मे अभिषेक गुप्ता, सुनीत सिंह वर्तमान जिला सह मिडिया प्रभारी किसान मोर्चा, बद्रीश प्रताप सिंह वर्तमान मे भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष है भी प्रयासरत हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



