google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इजरायल पर हमास ने फिर किया बड़ा हमला, आधे घंटे में दागे 150 से अधिक रॉकेट, टॉप कमांडर को किया अगवा

यरुशलम. हमास के आतंकवादियों ने दावा किया कि उसने शनिवार रात को दोबारा इजरायल पर रॉकेट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और इस दौरान उसने करीब 30 मिनट में ही 150 से अधिक मिसाइल दागे. इजरायल के लिए परेशानी का सबब यह है कि उसके कई शीर्ष कमांडर सहित एक मंत्री के रिश्तेदार को हमास ने बंदी बना लिया है. इससे पहले, एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान शनिवार सुबह को एक अभूतपूर्व अप्रत्याशित हमले में हमास के चरमपंथियों ने गाजा पट्टी के निकट इजराइली शहरों पर हजारों रॉकेट दागे और वहां दर्जनों लड़ाके भेजे, जिसमें कम से कम 200 लोग मारे गए हैं. इजराइल ने कहा कि वह अब हमास के साथ युद्धरत है और जवाबी कार्रवाई में गाजा पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं.

हमला शुरू होने के कई घंटे बाद भी, हमास के चरमपंथी कई इजराइली इलाकों में गोलीबारी कर रहे हैं. हमास के इस हमले ने इजराइल को चौंका दिया है. इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा कि कम से कम 200 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं, जिससे यह इजराइल में पिछले कुछ वर्षों में सबसे घातक हमला बन गया है. इसके अलावा, अज्ञात संख्या में इजराइली सैनिकों और नागरिकों को पकड़कर गाजा में ले जाया गया है. गाजा में फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में कम से कम 232 लोग मारे गए हैं और कम से कम 1,610 घायल हुए हैं.

हमले के स्तर और समय ने इजराइलियों को चौंका दिया। हमास के लड़ाकों ने लंबे समय से अवरुद्ध भूमध्यसागरीय क्षेत्र को घेरने वाली सीमा बाड़ को तोड़ने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया, फिर मोटरसाइकिल, पिकअप ट्रक, पैराग्लाइडर और तेज गति वाली नौकाओं से तट पर पहुंच गए. इजराइली कस्बों की सड़कों पर मृत इजराइली नागरिकों और हमास चरमपंथियों के शव देखे गए. एसोसिएटेड प्रेस की तस्वीरों में बंदूकधारियों से घिरी एक अपहृत बुजुर्ग इजराइली महिला को एक गोल्फ कार्ट पर गाजा में वापस लाते हुए देखा गया। वहीं एक अन्य महिला मोटरसाइकिल पर दो लड़ाकों के बीच बैठी हुई दिखी.

ऐसी तस्वीरें सामने आयी हैं, जिसमें हमास के बंदूकधारी काबू किए गए सैनिकों और नागरिकों को मोटरसाइकिलों पर गाजा में लाते हुए दिखे. साथ ही इसमें वे इजराइली सैन्य वाहनों को सड़कों पर घुमाते हुए दिखे। साथ ही सोशल मीडिया पर हमास लड़ाकों के कई वीडियो प्रसारित हो रहे हैं. एक वीडियो में गाजा के भीतर एक इजराइली सैनिक के शव को फलस्तीनियों की गुस्साई भीड़ द्वारा घसीटते हुए देखा जा सकता है.

इस हमले के एक बड़े संघर्ष में तब्दील होने का खतरा उत्पन्न हो गया है. हमास-इजराइल के बीच पिछले संघर्षों में गाजा में बड़े पैमाने पर लोगों की मौत और विनाश हुआ था. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि “हम युद्धरत हैं.” नेतन्याहू ने इसके साथ ही एक व्यापक सैन्य लामबंदी की घोषणा भी की। उन्होंने कहा, “यह कोई अभियान नहीं, बल्कि एक युद्ध है.” हमास की तरफ से भारी संख्या में रॉकेट दागे जाने और दक्षिणी इजराइल में चरमपंथियों की घुसपैठ के बाद नेतन्याहू ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में यह बात कही. उन्होंने दावा किया कि हमास “ऐसी कीमत चुकाएगा, जैसा उसने सोचा भी न होगा.”

शनिवार को बाद में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की एक बैठक में, नेतन्याहू ने कहा कि पहली प्राथमिकता दुश्मन घुसपैठियों से इलाके को खाली कराना, फिर ‘दुश्मन से भारी कीमत वसूलना’ और अन्य क्षेत्रों को मजबूत करना है, ताकि कोई अन्य उग्रवादी समूह युद्ध में शामिल न हो. इजराइल में यह गंभीर आक्रमण सिमचैट टोरा के दिन हुआ, खुशी वाला ऐसा दिन जब यहूदी ‘टोरा स्क्रॉल’ पढ़ने का वार्षिक चक्र पूरा करते हैं. इससे व्यावहारिक रूप से आज से 50 साल पहले 1973 के युद्ध की यादें ताजा हो गईं, जिसमें इजराइल के दुश्मनों ने यहूदी कैलेंडर के सबसे पवित्र दिन योम किप्पुर पर आश्चर्यजनक हमला किया था.

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 30 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित रूप से प्रकाशित होने वाला एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पत्र है, जो उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई हिंदी भाषी राज्यों में व्यापक रूप से प्रसारित होता है। निष्पक्ष  पत्रकारिता, जनहित और  सामाजिक सरोकार इस  अखबार की पहचान हैं। जुलाई 2026 के इस अंक में देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ समाज,  राजनीति,…
  • एयरबस A350-1000ULR ने रचा इतिहास, बिना रुके 24 घंटे 24 मिनट तक भरी उड़ान
    क्वांटास के ‘प्रोजेक्ट सनराइज’ से पहले दुनिया की सबसे लंबी परीक्षण उड़ान सफल नई दिल्ली, एजेंसी। विमान निर्माता एयरबस ने अपने अत्याधुनिक A350-1000ULR (Ultra Long Range) विमान के साथ एविएशन इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। कंपनी ने मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) से टूलूज़ (फ्रांस) तक इस विमान की 24 घंटे 24 मिनट की लगातार नॉन-स्टॉप…
  • 18 साल… कई मालिक… कई संकट, फिर भी आसमान में कायम है स्पाइसजेट का यह विमान
    VT-SGB से VT-SLC तक का सफर भारतीय एविएशन उद्योग के उतार-चढ़ाव का बना गवाह नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय विमानन उद्योग में कुछ विमान केवल यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का माध्यम नहीं होते, बल्कि वे समय के साथ उद्योग के इतिहास के भी गवाह बन जाते हैं। ऐसा ही एक विमान…
  • इंडिगो ने एक और अंतरराष्ट्रीय रूट बंद करने का लिया फैसला
    विंटर 2026 से चेन्नई-रियूनियन आइलैंड उड़ान होगी बंद, हाल के महीनों में तीसरा अंतरराष्ट्रीय गंतव्य छोड़ा नई दिल्ली, एजेंसी। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने एक और अंतरराष्ट्रीय रूट से अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विंटर 2026 शेड्यूल से एयरलाइन चेन्नई से रियूनियन आइलैंड (Réunion Island) के लिए…
  • CWG 2026: अलीगढ़ के लाल ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर
    लखनऊ | 29 जुलाई 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के होनहार एथलीट गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अतरौली…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)