दैनिक समाज जागरण संवाददाता विकास कुमार
पाकुड़ : जिले के सभी विद्यालयों में मंगलवार को आदि भोजन सह जन्मोत्सव के अवसर पर हाथ धुलाई अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हाथ धुलाई के महत्व से अवगत कराना तथा स्वच्छता की आदतों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की सही तकनीक का प्रदर्शन किया गया। साथ ही साबुन और पानी से हाथ धोने के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और शिक्षकों को नियमित हाथ धुलाई की आदत डालने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान से न केवल स्वच्छता की आदतों का विकास होगा बल्कि संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



