google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कन्वर्जेन्स व रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस पर बैठक

दैनिक जागरण संवाददाता विकास कुमार
पाकुड़ : जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत कन्वर्जेन्स एवं रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि “आदि कर्मयोगी अभियान शासन को अंतिम छोर तक पहुँचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।” उन्होंने विभागीय कन्वर्जेन्स को संसाधनों के बेहतर उपयोग, योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का अहम माध्यम बताया।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। संयुक्त प्रयासों के माध्यम से कन्वर्जेन्स की रूपरेखा तैयार की गई ताकि योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचे।

उपायुक्त ने अधिकारियों से “सेवा ही संकल्प” की भावना से कार्य करते हुए जन-केंद्रित एवं उत्तरदायी शासन का आदर्श प्रस्तुत करने की अपील की।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)