google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हनुमान मंदिर में चोरी, पूर्व में शिवलिंग भी हुआ था गायब; पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल*

विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद के ग्राम बेलाही (ग्राम पंचायत खुटहनियाँ) में धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बीती रात अज्ञात चोरों ने हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर की घंटी एवं अन्य पूजन सामग्री चोरी कर ली।


उल्लेखनीय है कि करीब दो माह पूर्व इसी ग्राम में तालाब के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित वर्षों पुराना शिवलिंग गायब कर दिया गया था। इस संबंध में IGRS पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बढ़ते गए और अब एक और धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया।


लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और असंतोष का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि पूर्व की घटना में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो वर्तमान घटना को रोका जा सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)