पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन द्वारा नशा मुक्ति अभियान एवं समाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन
कोटा, बिलासपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही “पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन” द्वारा जनपद कोटा के ग्राम करखा में एक प्रेरणादायक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं मानव समाज सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशा त्यागने का संदेश दिया गया एवं जरूरतमंदों को वस्त्र, फल और बिस्किट वितरित कर सेवा की मिसाल पेश की गई।
इस आयोजन का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने किया। उनके साथ संस्था के सचिव चंचल सलूजा, कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, ग्राम करखा के सरपंच, समाजसेवी अनिल बामने और प्रशांत सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
इन सभी अतिथियों ने अपने-अपने उद्बोधन में समाज से नशा उन्मूलन की आवश्यकता पर बल दिया तथा संस्था के कार्यों की सराहना की।
कोटा के थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने अपने विचार साझा करते हुए कहा नशा किसी व्यक्ति की नहीं, पूरे परिवार और समाज की जड़ों को खोखला कर देता है। ऐसे अभियानों से ही जागरूकता की लौ जगाई जा सकती है।
संस्था की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने कहा कि हमारा सपना है – नशा मुक्त समाज, शिक्षित युवा और सेवा भाव से भरा गांव। ये कार्यक्रम उस दिशा में एक कदम है। इस कार्यक्रम में करखा गांव के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सप्रेम वस्त्र, फल और बिस्किट वितरित किए गए। संस्था द्वारा की गई इस सेवा से ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और मुस्कान दिखाई दी, सभी प्रफुल्लित नजर आये।
पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के सचिव चंचल सलूजा ने कहा कि हमारा प्रयास सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देना है। हर गांव में यह भावना फैले, यही हमारा संकल्प है। ग्राम करखा में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। सभी ने नशा छोड़ने और समाज सेवा में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। ग्राम सरपंच, स्थानीय युवा, महिलाओं और बच्चों सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



