नॉएडा | गार्डेनिया ग्लोरी, सेक्टर 46 में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पतंजलि की योगा शिक्षिका सीमा रानी के मार्गदर्शन में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें बच्चे, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक शामिल थे, जिन्होंने अपने स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समय निकाला।
यह आयोजन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक चला, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। बच्चों और अन्य छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम और भी मनमोहक हो गया। कार्यक्रम के अंत में, सभी उपस्थित लोगों को सहभागिता के प्रतीक के रूप में तुलसी का पौधा भेंट किया गया। यह आयोजन सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सफल प्रयास रहा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



