दैनिक समाज जागरण ब्यूरो बिजनौर
आसिफ अख्तर
जनपद बिजनौर के सह जिला प्रभारी आसिफ अख्तर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर घर-घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक को मनाना चाहिए और इससे जुड़ना चाहिए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के आवाहन पर सभी देशवासियों को अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाना चाहिए तथा अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल स्टेटस में भी तिरंगा लगाना चाहिए यह हमारी आन बान शान का प्रतीक है हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज देश के लिए सम्मान और हमारे लिए देशभक्ति और स्वतंत्रता का भी प्रतीक है भारत को आजाद कराने के लिए हमारे लोगों ने जो जो कुर्बानियां दी हैं हमें उन को भूलना नहीं चाहिए और हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए सभी लोग आजादी के अमृत महोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाएं तथा पार्टी के आवाहन पर सभी अपने घरों पर अपनी दुकानों पर तिरंगा अवश्य लगाएं
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



