भोला नाथ मिश्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। पूरे जनपद में आस्थावान महिलाएं मंगलवार को हर तालिका व्रत रख कर शाम को विधि विधान से देवाधिदेव महादेव माता पार्वती का पूजन की। शिवालयों और घरों में उमा महेश्वर का पूजन किया गया। प्रत्येक घर में पकवान बनाकर शिव पार्वती को भोग अर्पित किया गया। आज के दिन महिलाएं अपने पतियों के सुखमय जीवन और मंगलमय भविष्य के लिए निर्जला उपवास रख कर पति के दीघार्यु होने की शिव पार्वती से प्रार्थना की।

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बाभनौली कला गांव की 64 वर्षीया प्रतिभा और रुचि ने बताया कि परिवार में सुख समृद्धि और पति के दीर्घायु होने की कामना की जाती है। बुधवार को सुबह स्नान ध्यान पूजन के बाद पारन किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



