बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया चक्का जाम
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां मोड़ के पास मंगलवार को सुबह ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार पुत्र की मौत हो गयी वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गये।घायलावस्था में पिता को गाजीपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी । घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के मनमाने रवैये व मुआवजा की मांग को लेकर मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव सड़क को जाम कर दिया।ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने बिना स्वजनों को बताए कैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उतरांव गांव के उपेंद्र गुप्ता उर्फ मुन्ना (40) अपने पिता विजय बहादुर गुप्ता(63) को इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के लिए बाइक से करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पैसेंजर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। जब वह दुबिहा मोड़ से करीमुद्दीनपुर जाने वाली सड़क पर मुड़े,इसी दौरान तेज रफ्तार लट्ठूडीह की ओर से आ रही ट्रेलर उन्हें धक्का मारकर कुचलते हुए भाग गयी। जिससे उपेंद्र की मौके पर मौत हो गयी,वहीं बाइक पर पीछे बैठे पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दी। शव बिना स्वजन के दिखाए भेजे जाने की जानकारी होते ही गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर दुबिहां मोड़ के पास मुहम्मदाबाद बलिया मार्ग पर जाम लगाकर बैठ गये। जाम की जानकारी मिलने पर मुहम्मदाबाद से तहसीलदार महेंद्र बहादुर,सीओ चोब सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन वे नही माने।तब जाकर उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने मौके पर पहुंचकर हर तरह का पारिवारिक लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।इस मौके पर शान्ति ब्यवस्था के मद्दे नजर मुहम्मदाबाद कोतवाल,भांवरकोल एस ओ समेत करीमुद्दीन पुर थाने के पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



