google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Bihar news: हर्षोल्लास से मनाया गया भैया दूज ।






राजीब मिश्रा/समाज जागरण, करजाईन(राघोपुर)सुपौल



जिले के राघोपुर प्रखंड अन्तर्गत करजाईन बाजार में दीपावली के दो दिन बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले पर्व यम-द्वितीया एवं भैया दूज क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पर्व को लेकर दिनभर उत्साह का माहौल देखा गया। भाई अपनी बहन के घर पहुंचे, जहां पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी तथा मिठाइयां खिला कर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट की। करजाईन, काली स्थान, फकीरना चौक सहित क्षेत्र के अन्य बाजारों में भी रौनक रही। सुबह से ही बाजारों में खासी चहल कदमी देखने को मिली। भाईदूज के पर्व को लेकर जमकर मिष्ठान, मूढ़ी की बोरी एवं अन्य सामानों की बिक्री हुई। पूरे दिन बाजारों में खरीदारी की जाती रही। वहीं सड़कों पर भी भीड़-भाड़ का बना रहा। देर शाम तक भाइयों का बहनों के यहां पहुंचना का सिलसिला जारी रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)