
शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार वसीम कुरैशी ने राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का फीता काटकर उद्घाटन किया। आपको बता दे की नगर के कोटद्वार रोड स्थित आवास विकास कालोनी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में जनपद बिजनौर सहित कई जनपदों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। वहीं वसीम कुरैशी ने अपने शेर “ये मत समझ लेना जरूरत में चला आया, मुझे तुमसे मोहब्बत है मोहब्बत में चला आया। करू खिदमत तुम्हारी और तुम्हारे हक दिलाओ में, बस यही सोचकर कर मैं सियासत में चला आया” शेर सुनकर अपनी बात शुरू कि वसीम कुरैशी कहा कि दंगल खेलना एक बहुत बड़ी कला है। प्रतियोगिता में खेलने से अपनी आप में छुपी प्रतिभा में निखार आता है। वही कुश्ती खेलने से शरीर स्वास्थ्य रहता है। उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि सभी नौजवान साथी ज्यादा से ज्यादा खेल से जुड़े और अपनी सेहत का ख्याल रखे। एक तंदुरस्ती हजार नियामत है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार, मास्टर मोहम्मद असलम, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद फरमान, हाजी युनुस, हाजी शमीम, इकराम कुरेशी, इमरान कुरेशी, बनने मिया, काला पहलवान, सुलतान पहलवान, सलीम अहमद, हाजी नसीम, मोबीन कुरैशी, यूसुफ पहलवान, कमेटी में शरीफ खलीफा, शोएब उस्ताद, जावेद पहलवान, शारिक पहलवान, सुलेमान पहलवान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



