हिसार (राजेश सलूजा) : समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद् गायत्री शाखा बरवाला द्वारा आज तक कुल 38 लोगों की आंखों के निशुल्क सफल ऑपरेशन करवाए जा चुके हैं। प्रोजेक्ट चेयरमैन शिव कुमार कौशिक ने बताया कि यह ऑपरेशन भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा हिसार द्वारा संचालित दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ऋषि नगर हिसार में करवाए गए है।
इससे पूर्व 2 अक्टूबर को भाविप गायत्री शाखा बरवाला द्वारा टोहाना मार्ग पर स्थित ब्राह्मण धर्मशाला बरवाला के प्रांगण में आंखों का निशुल्क जॉच कैंप लगाया गया था। जिसमे 273 लोगों की आंखो की जांच की गई थी जिसमे कुल 76 लोगों का मोतिया बिंद का ऑपरेशन होना योग्य पाया गया था। अन्य बचे हुए लोगों की आंखों के ऑपरेशन भी दीवाली के बाद करवाए जाएंगे। इस अवसर पर शाखा बरवाला अध्यक्ष टेक चंद मुदगल, प्रकल्प प्रमुख शिव कुमार कौशिक व रामनिवास वर्मा आदि मौजुद रहे।
- हर टीका, हर बच्चे के सुरक्षित भविष्य की गारंटी
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।19 जून।बच्चों को खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी और हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर और पूर्ण टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी टीके अवश्य लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.… - जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर निजी अस्पताल सील, जांच टीम गठित
प्रसूता की मृत्यु प्रकरण में दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिलाधिकारी अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जनपद के करमा थाना क्षेत्र स्थित केकराही के एक निजी चिकित्सालय में प्रसूता की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित समाचार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता… - नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण- जिलाधिकारी समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित… - जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर नियम विरुद्ध आवासीय पट्टों का निरस्तीकरण
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशों के क्रम में तहसील रावर्टसगंज राजस्व ग्राम लसड़ा में राजस्व अभिलेखों, उपलब्ध साक्ष्यों एवं आवास आवंटन पट्टा संबंधी कार्यवाहियों की विस्तृत जांच एवं परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि ग्राम सभा की भूमि पर किए गए कुछ आवासीय… - घोरावल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म एवं मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



