google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हटवा में बेटों से मिलने के लिए लेडी डॉन शाइस्ता के आने की सुगबुगाहट पर पहुंची फोर्स,चली काफी देर तक खोजबीन*


प्रयागराज। 50 हजार की इनामी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के हटवा आने की सुगबुगाहट पर फोर्स को बढ़ा दिया गया है। माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे बालगृह से छूटने के बाद रिश्तेदार अंसार अहमद के घर पर हैं।माना जा रहा है कि उनकी मां शाइस्ता उनसे मिलने की कोशिश जरूर करेगी। हटवा में अंसार के घर पर फोर्स बढ़ा दी गई है।गांव में भी फोर्स तैनात की गई है।इसमें महिला सिपाही भी मौजूद हैं।इसके अलावा थाना और कंट्रोल रूम की गाड़ियां भी दिन में हटवा गांव का चक्कर लगा रही हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे अहजम और आबान को राजरूपपुर स्थित बालगृह में रखा गया था।अहजम पांच अक्टूबर को बालिग हो गया था।बाल कल्याण समिति ने दोनों को उनकी बुआ परवीन कुरैशी को सौंपने का निर्णय लिया। नौ अक्टूबर को दोनों को बुआ को सौंप दिया गया।दोनों को माफिया अशरफ के साढ़ू अंसार अहमद के घर रखा गया है। दोनों की सुरक्षा में अंसार के घर फोर्स भी लगाई गई है।

सुगबुगाहट है कि लेडी डॉन शाइस्ता परवीन अपने नाबालिग बेटों से मिलने हटवा आ सकती है। शाइस्ता की खोजबीन में लगी पुलिस इस खबर से सक्रिय हो गई है। हटवा में अंसार के घर पर फोर्स बढ़ाई गई है।इसके साथ ही गांव में भी फोर्स तैनात है। कई सिपाही सादे वेष में भी तैनात है।महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है कि क्योंकि शाइस्ता कुछ बुर्कानशीं महिलाओं के साथ ही रहती है।वह खुद भी नकाब में रहती है। इसी वजह से पुलिस अब तक न तो शाइस्ता को पकड़ पाई है और न ही अशरफ की पत्नी जैनब को पकड़ पाई है।अंसार के घर आने जाने वाले सभी को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। अतीक के दोनों बेटे भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात है। अतीक के बेटों से मिलने जुलने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)