google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एचसीएल फाउंडेशन एंड क्लीन नोएडा ने श्री जी गौसदन में लगाया बायोगैस प्लांट

श्री जी गौसदन और इस्कॉन ने गौशाला में मनाया ‘गौ माता दीपोत्सव’

नोएडा सेक्टर-94 में स्थित श्री जी गौसदन में एचसीएल फाउंडेशन एंड क्लीन नोएडा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आलोक वर्मा ने गौशाला में बायोगैस प्लांट का लोकार्पण किया तथा भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल व उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर भी मौजूद रहे l एचसीएल फाउंडेशन ने यह बायोगैस प्लांट ‘गौ माता दीपोत्सव’ के कार्यक्रम ‘एक दीप गौ माता के नाम’ के दौरान किया। गौशाला में लगे इस बायोगैस प्लांट से गौशाला और यहां काम कर रहे कर्मचारियों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही यहां रहने वाले कर्मचारियों को खाना बनाने के लिए इस बायोगैस प्लांट से गैस भी मिल सकेगी। बायोगैस प्लांट के जरिए गौशाला में इकट्ठे होने वाले गोबर का निवारण करने में भी आसानी होगी।
कार्तिक मास में श्री जी गौसदन और इस्कॉन मंदिर नोएडा के संयुक्त तत्वाधान में गौशाला में पहली बार ‘गौ माता दीपोत्सव’ का आयोजन किया गया। रविवार को शाम 5 से 7 बजे गौशाला में इस्कॉन भक्तों द्वारा कीर्तन, दीप उत्सव, दामोदराष्टकम (श्री वंशीधर दास जी) द्वारा किया गया। इसके साथ ही इस्कॉन भक्तों ने गौशाला में ‘हरे कृष्णा रॉक शो’ का आयोजन भी किया। दरअसल ‘एक दीप गौ माता के नाम’ कार्यक्रम के द्वारा आम जनमानस को गाय माता की महत्वता बताने के साथ ही उनकी सेवा करने की भावना जागृत करने की कोशिश की गई। कार्यक्रम में श्री जी गौसदन की समस्त कार्यकारिणी, कर्मचारी और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)