प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित समागम में हिस्सा लेकर सिख समुदाय, देश और प्रदेश का बढ़ाया मान-सम्मान:कंवलजीत कौर
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र 27 नवंबर जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित समागम में हिस्सा लेकर सिख समुदाय, देश और प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर ज्योतिसर में लगी प्रदर्शनी की सराहना की। युवाओं को नशे से दूर रहने का महत्वपूर्ण संदेश देकर देश के विकास में योगदान और तरक्की का मार्ग दिखाया।
उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को इस प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। यह प्रदर्शनी शुक्रवार को भी आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रधानमंत्री के साथ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। श्री गुरु तेग बहादुर जी जैसे व्यक्तित्व, इतिहास में विरले ही होते है। इस प्रदर्शनी में उनका जीवन, उनका त्याग, उनका चरित्र को देखने से बहुत बड़ी प्रेरणा मिलती है। मुगल आक्रांताओं के उस काल में, गुरु साहिब ने वीरता का आदर्श स्थापित किया। मुगल आक्रांताओं के उस काल में कश्मीरी हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा था। इस संकट के बीच पीड़ितों के एक दल ने गुरु साहिब से सहयोग मांगा। तब श्री गुरु साहिब ने उन पीड़ितों को जवाब दिया था, कि आप सब औरंगजेब को कह दें, यदि श्री गुरु तेग बहादुर इस्लाम स्वीकार कर लें, तो हम सब इस्लाम धर्म अपना लेंगे। इन वाक्यों में श्री गुरू तेग बहादुर जी की निडरता, उसकी पराकाष्ठा थी। इसके बाद क्रूर औरंगजेब ने गुरु साहिब को बंदी बनाने का आदेश दिया। मुगल शासकों ने उन्हें प्रलोभन भी दिये, लेकिन श्री गुरू तेग बहादुर अडिग रहे, उन्होंने धर्म और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके तीन साथियों- भाई दयाला जी, भाई सती दास जी, भाई मती दास जी की निर्ममता से हत्या की गयी। लेकिन गुरु साहिब अटल रहे, उनका संकल्प अटल रहा। उन्होंने धर्म का रास्ता नहीं छोड़ा, और अपना शीश धर्म की रक्षा को समर्पित कर दिया।
कुरुक्षेत्र में आयोजित हिन्द की चादर गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी समागम के सफल आयोजन पर जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा की देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा की संगत, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, कार्यकर्ताओं, नेताओं व जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा समागाम, भव्य और सफल आयोजन इस बात का प्रतीक है कि हरियाणा में सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत भाईचारे, एकता और विकास को बल दे रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



