google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समृद्ध भारत 2047 बनाने के लिए स्वदेशी ही एकमात्र विकल्प : प्रो सोमनाथ सचदेवा

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र : अंतराष्ट्रीय गीता जयंती 2025 हरियाणा पवेलियन में स्वदेशी से स्वावलंबन और समृद्धि भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच की ओर से विद्यार्थियों और लोकल सहभागीता के साथ स्वदेशी उत्पाद के स्टाल लगाए गए हैं। जो उधमिता और स्वरोजगार को प्रबल बनाती है ! विधार्थी अपने अध्ययन के साथ इस प्रकार की गतिविधियों से जुड़ने से उनमे कौशल , प्रबंधन और स्वावलंबन को मजबूत बनाता है ।प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह समृद्ध भारत 2047 बनाने के लिए स्वदेशी ही एकमात्र विकल्प है।
भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी मेलो के आयोजन की सराहना की है। इन कदमों को पंख लगाने के लिए स्वदेशी जागरण मंच निरंतर स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाकर युवाओ को उधमिता से जोड़कर प्रेरित कर रहा है। स्वदेशी से ही भारत सुपर पावर बनेगा और विदेशी टेरिफ वार को मुहतोड़ जवाब मिलेगा । इसी कड़ी में स्वदेशी जागरण मंच कुरुक्षेत्र द्वारा स्वदेशी सूची पम्पलेट के माध्यम से निरंतर प्रसार प्रचार किया जा रहा है !भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ जी जब हरियाणा पैवेलियन आए तो उनका पगड़ी से स्वागत किया गया और स्वदेशी वस्तुओं ये पत्रक भेट किया ताकि ये पत्र जिसके हाथ में जाएगा वह ये स्वदेशी सूची को पढ़कर स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करेगा !स्वदेशी जागरण मंच कुरुक्षेत्र की ओर से जिला सयोंजक लेफ्टिनेंट डॉ अजय जांगड़ा ,पूर्णकालिक ताराचंद के साथ हरिकेश पपोसा जिला प्रचार प्रमुख ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री नायब सिंह कों स्वदेशी पत्रक भेंट किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)