google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने मारा छापा, जप्त किया दवा

रिपोर्ट ब्रजेश दुबे, दैनिक समाज जागरण

गड़वार (बलिया) : जिला औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ला के साथ शुकवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम की संयुक्त रूप से छापेमारी में रतसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर संचालित अवैध रूप से बिना लाइसेंस की तीन दुकानों को सीज कर उसमें रखी सभी दवाओं को जप्त कर थाने में लाया गया।
ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर तीन दवा दुकानदारों के विरूद्ध संबन्धित धाराओं में देर रात तक गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाई चल रही थी। साथ ही संदिग्ध दवाओं के सैंपल भी भेजे गए हैं इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित बिना लाइसेन्स के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कम्प मचा रहा। जिला औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ला ने बताया कि संबन्धित दुकानदारों को पूर्व में कई चेतावनी दिया गया था बावजूद अपनी दुकान का संचालन बन्द नही कर रहे थे।इन तीन दुकानदारों के विरुद्ध समाचार लिखे जाने तक मुकदमा लिखे जाने की कार्यवाई थाने में चल रही थी। जांच टीम में मऊ ड्रग इंस्पेक्टर राघवेन्द्र कुमार सिंह व वरिष्ठ बाबू रवि कुमार पाण्डेय सहित अन्य लोग शामिल रहे ।

  • **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
    *नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
  • IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
    150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
  • गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
    सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)