माला रानी महतो, समाज जागरण, अनुमंडल संवाददाता चांडिल
सरायकेला (झारखंड), 13 फरवरी 2023 : सोमवार को चांडिल प्रखंड अंतर्गत चावलीबासा पंचायत भवन में झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य साहिया संघ चांडिल प्रखंड इकाई की बैठक साहिया संघ के जिला सचिव गीता तन्तुवाई की अध्यक्षता में कलमबंद हड़ताल कर रही सहियाओं की बैठक हुई। हड़ताली सहियाओं की बैठक में झाबरी, खूंटी, चावलीबासा, मातकामडीह, हेसाकोचा, चांडिल आदि की पंचायत के सहिया शामिल हुई। जिला सचिव गीता तन्तुवाई ने कहा 2007 से अब तक पुरे राज्य में 42000 सहिया कार्यरत है और सभी सहियाएं सुदूरवर्ती क्षेत्र में सुरक्षित मातृत्व, जच्चा बच्चा की सुरक्षा टीकाकरण अभियान, पल्स पोलियो फाईलेरिया एवं क्षय रोगी की पहचान कर डॉट्स दवा मरीज को उपलब्ध कराना, कैंसर कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य देखभाल करना, गर्भवती माताओं का एएनसी जांच करना, सामुदायिक स्वास्थ्य बैठक करना, सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को घर घर पहुंचाना जैसे स्वास्थ्य सेवाएं देकर स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, और सरकार द्वारा सहियाओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में मात्र 2000 रूपया देती है। महगाई के जमाने में दो हजार रूपये से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कुछ सहिया साथी विभाग के साथ मिलकर बिचौलिया का काम कर रहे हैं, आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ साहिया साथी साहियाओं को हड़ताल समाप्त करने की दबाव दे रहे हैं। आगे कहा कि जिले के सभी सहिया एकजुट है। हड़ताल कर रहे सहियाओं की मांगे पुरी नहीं होने तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर चावलीबासा पंचायत के मुखिया ममता हेम्ब्रम, उप मुखिया समर भूंईया, प्रखंड अध्यक्ष बासंती हांसदा, सचिव सोमवारी किस्कू, धनेश्वरी महतो, सारथी देवी, राधारानी महतो, सादना लायेक, सुषमा मुंडा, सुमित्रा मुर्मू समेत सैकड़ो सहिया उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



