आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में एक टैंकर और टोटो की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें टोटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टोटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार महेंद्र कुमार (40) पुत्र कुंजबिहारी और कमल खान (38) पुत्र सेराज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी चोपन में मौजूद डॉ. अर्जुन कुमार ने घटना को लेकर बताया कि सुबह 7:50 बजे दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिटी स्कैन और अन्य जांच के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



