google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रामीण इलाकों मे भारी बारिश के चलते जनजीवन हो रहा प्रभावित

संवाददाता – डॉ. अरुण पाण्डेय “गुरुजी “
दैनिक समाज जागरण

घोरावल/ सोनभद्र। सोमवार को हुए भारी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों मे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसमे न्याय पंचायत लहास के अंतर्गत ढोलो मे बारिश के दौरान पानी की निकासी नही होने के कारण घरों मे घुटने तक पानी पहुंच गया है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. तो वही दूसरी तरफ बीते दिनों भारी बारिश के चलते मूर्तिया गांव मे सडको पर पर पानी भर जाने से ग्रामीणों के अवागमन मे कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है साथ ही साथ बारिश और तेज हवा के कारण किसानों की धान और मिर्च की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. प्रभावित किसानों ने बताया की मौसम की मार से उनकी मेहनत और फसल दोनों को क्षति पहुंची है. किसानों ने प्रशासन से तत्काल गांव मे पहुंचकर फसल नुकसान का सर्वे करने तथा उचित मुआवजा या सहायता करने की मांग की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)