google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित ट्रक से टकराई, तीन छात्र घायल दो की हालत नाजुक: रेफर।

सरफुद्दीन ब्लॉक संवाददाता रॉबर्ट्सगंज।
दैनिक समाज जागरण

सलखन/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बाजार में बाइक सवार तीन छात्र ट्रक से टकरा गये। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से चोपन सीएचसी भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दो गंभीर छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दो का इलाज सीएचसी चोपन में चल रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र अंगद पुत्र छविंद्र, सूरज पुत्र रामसूरत, शुभम पुत्र वीरेंद्र जायसवाल गुरुद्वारा में इंटर की पढ़ाई कर रहे थे और बोर्ड की परीक्षा देने के लिए राजा बलदेव दास बिरला सन घाटी इंटर कॉलेज सलखन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार की ट्रक से टक्कर हो गयी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेजा गया। जहां सूरज पुत्र रामसूरत, शुभम पुत्र वीरेंद्र जायसवाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि सूरज पुत्र रामसूरत का इलाज चोपन अस्पताल में चल रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)