google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिमांशु राय ने किया मां कष्टहरणी धाम में दर्शन पूजन

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्ट हरणी धाम में हिमांशु राय प्रबन्धक सरजू राय मेमोरियल पी जी कालेज गांधी नगर ने सोमवार को कालेज के नये सत्र के शुभारंभ के अवसर पर दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन का कार्य मां कष्टहरणी धाम के पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा कराया गया। पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने हिमांशु राय को प्रसाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की।इस अवसर पर किशुनदेव उपाध्याय,जय प्रकाश राय नन्हे, टाईगर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)