असम के मुख्यमंत्री के ट्वीट से राजनीतिक हलचल तेज
समाज जागरण / न्यूज़ डेस्क
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा —
“मैं देशवासियों से अनुरोध करता हूँ कि राहुल गांधी को आधिकारिक रूप से पागल घोषित किया जाए।”

सरमा के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। भाजपा समर्थक इस टिप्पणी को राहुल गांधी के हालिया बयानों की प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं ने इसे शिष्टाचार और मर्यादा के खिलाफ बताया है।
हाल के दिनों में राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले कर रहे हैं। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस छोड़ने के बाद से अक्सर राहुल गांधी पर व्यक्तिगत और राजनीतिक हमले करते रहे हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह बयान आगामी चुनावी माहौल में राजनीतिक तापमान और बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



