नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा ने स्वातंत्र्यवीर दामोदर सावरकर जयंती पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर उनके अधूरे मिशन को पूरा करने का उद्घोष करते हुए भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने इस अवसर पर देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि वीर सावरकर ने सशस्त्र क्रांति का नेतृत्व करते हुए भारत को ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्र करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इतिहासकारों ने इतिहास लेखन में वीर सावरकर की उपेक्षा कर गांधी और नेहरू परिवार को महिमामंडित किया और वीर सावरकर के स्वातंत्र्य समर में योगदान को देशवासियों से छिपाने का कुत्सित प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने देश विभाजन का पुरजोर विरोध किया, किंतु ब्रिटिश हुकूमत, कांग्रेस और जिन्ना के गठजोड़ ने देश विभाजन में मुख्य भूमिका का निर्वहन किया। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के रूप में भारत आज भी देश विभाजन की कीमत चुका है। यह जानकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी।
बी एन तिवारी ने बताया कि हैदराबाद में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी कमलेश जी महाराज की अध्यक्षता में भाग्यनगर ( हैदराबाद ) में सावरकर जयंती पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। स्वामी कमलेश जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि देश के असली हीरो गांधी और नेहरू नहीं वरन वीर सावरकर हैं। उन्होंने कहा कि भाग्य नगर के लिए गर्व का विषय है कि वीर सावरकर की देश में सर्वप्रथम प्रतिमा भाग्य नगर में स्थापित हुई थी। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर न केवल स्वातंत्र्य समर के वीर योद्धा रहे, वरन प्रख्यात साहित्यकार भी रहे। उनकी प्रतिष्ठित पुस्तक हिंदुत्व ने हिन्दू को नए सिरे से परिभाषित किया और देशवासियों को देशभक्ति का नव संदेश दिया। स्वामी कमलेश जी महाराज ने कहा कि वीर सावरकर रचित पुस्तक 1857 का स्वातंत्र्य समर आधुनिक युग की गीता है, जिसे प्रत्येक देशवासी को पढ़ना और आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हिन्दू राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिलवाया।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीराम चंद्रमूर्ति, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा, प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी सहित भारी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीर सावरकर के आधार मिशन को पूरा करने और हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
विदिशा में भी हिन्दू महासभा ने वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए पाकिस्तान और भारत को मिलाकर पुनः अखंड भारत का निर्माण करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारत स्वाभाविक रूप से हिन्दू राष्ट्र है, किंतु संवैधानिक रूप से भारत सरकार को संसद में विधेयक लाकर हिन्दू राष्ट्र की घोषणा करनी चाहिए।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



