*
देव मणि शुक्ल
नोएडा हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना सेक्टर-39 के गेट पर पुलिसकर्मियों को पीटने के मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस का दावा है कि मौके से बनाई गई वीडियो की मदद से मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी पहचान करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से एक नाबालिग का अपहरण हुआ था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया था। यहां उसने दुष्कर्म व एक माह की गर्भवती होने की जानकारी दी थी। इसके बाद केस दर्ज कर गुरुवार को सदरपुर चौकी प्रभारी ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया था। उसकी पैरवी करने आए कुछ लोगों से पुलिसकर्मी की बहस हो गई थी। इसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा तीन पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर थाने में हंगामा किया था। इसमें पुलिस ने 50 से 60 अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। मौके से बनाई गई वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा वीडियो को सबूत के तौर पर भी रखा गया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



